Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनदी में डूबे स्वास्थ्य कर्मी का दूसरे दिन बरामद हुआ शव

नदी में डूबे स्वास्थ्य कर्मी का दूसरे दिन बरामद हुआ शव


◆ नहाते समय डूबे थे स्वास्थ्य कर्मी


आलापुर अम्बेडकर नगर । होली के दिन घाघरा में नहाते समय डूबे स्वास्थ्य कर्मी का शव दूसरे दिन एस डी आर एफ की टीम ने बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में तैनात पुष्पेंद्र निवासी राजस्थान, देवेंद्र निवासी मैनपुरी एवं हिमांशु निवासी मथुरा  होली खेलने के उपरांत अपने तीन और साथियों के साथ राजे सुल्तान थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट के घाघरा नदी में नहाने गए थे, नहाते समय छः दोस्तों मे से तीन गहरे पानी में चले जानें के कारण डूबने लगे। नदी में डूब रहे तीनों युवकों को स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया जिसमें एक युवक की डूबने से मौत हो गई, दूसरे युवक का पता नहीं चला, तीसरे युवक को लोगों ने बचा लिया थ। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने आलापुर उप जिलाधिकारी एवं थाना राजेसुल्तानपुर एवं जहांगीरगंज थाने को दिया सूचना पर पहुंचे आलापुर उपजिलाधिकारी व राजेसुल्तानपुर एवं जहांगीरगंज थाने की पुलिस ने गोताखोरो की मदद से नदी में नहाते समय गायब युवक की खोज जारी कर दी परन्तु गायब युवक का पता नहीं चला जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही थी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे देवेंद्र को बचा लिया गया एवं पुष्पेंद्र की नदी में डूबने से मौके पर मौत हो गई एवं हिमांशु का शव एसडीआरएफ एवं  गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया है। मौके पर थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज, क्षेत्राधिकारी आलापुर आर,बी, सिंह गोताखोरों एवं एस डी आर एफ की टीम के साथ नदी में डूबे गायब युवक की तलाश  मे मौजूद थे पुलिस बरामद शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments