Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहटवाए गए फसाड डिजाइन से अलग दुकानों के बोर्ड

हटवाए गए फसाड डिजाइन से अलग दुकानों के बोर्ड


◆ फसाड बोर्ड लगाने का एक ही उद्देश्य शहर एक जैसा सुंदर दिखे – सत्येन्द्र सिंह


अयोध्या। विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के राम पथ की दुकानों को एकरूपता लाने के लिए फसाड डिजाइन जारी की गई थी। सभी दुकानों पर एकरूपता के लिए बोर्ड का डिजाइन भी जारी किया गया था। कई स्थानों पर फसाइ डिजाइनों के अतिरिक्त बोर्ड लगाए जाने की सूचना पर प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने इस तरह लगे बोर्डों को हटवाया।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि राम पथ के लिए फसाड डिजाइन किया गया है। इसी तरह से विभिन्न प्रकार के बोर्ड डिजाइन भी फसाड की तरह किए गए हैं। दुकानों पर प्रचार के व्यक्तिगत बोर्ड लगाए जाने व फसाड बोर्ड को ढंकने की सूचना पर इसे हटवाया गया है। इससे शहर की सुंदरता का जो उद्देश्य था वो बाधित हो रहा था। उसी के तहत ये अभियान चलाया जा रहा है। जो अनावश्यक व्यक्तिगत प्रचार के बोर्ड हैं तथा फसाड डिजाइन को ढंक रहे है। उनको हटाया जा रहा है। जिन दुकानों पर अभी तक बोर्ड नहीं लगे हैं। उन दुकानों पर फसाड बोर्ड लगाया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की सरकार अयोध्या की सुंदरता बढ़ा रही है। उसमें दुकानदार सहयोग करें। फसाड बोर्ड लगाने का एक ही उद्देश्य शहर एक जैसा सुंदर दिखाई दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments