Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याब्लूमिंग बड स्कूल की बस ने छात्रा को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था...

ब्लूमिंग बड स्कूल की बस ने छात्रा को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर


मिल्कीपुर,अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के अकमा चौराहे पर शुक्रवार सुबह नौ बजे कोचिंग जा रही एक छात्रा को स्कूल बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे छात्र का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से कुमारगंज पुलिस ने घायल छात्रा को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड़ासा थाना क्षेत्र के रौतावां गांव निवासी छात्रा सुधा गुप्ता (18) पुत्री बंशी लाल थाना खण्डासा साइकिल से निर्मल एकेडमी कुमारगंज में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। अकमा चौराहे के पास अचानक ब्लूमिंग बड़ कुमारगंज की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे छात्रा का दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया हैं। स्थिति गंभीर होने के कारण सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। कुमारगंज पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस को अपने कब्जे में ले लिया है। छात्रा को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष कुमारगंज अमरजीत ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments