Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेवा पखवाड़ा अर्न्तगत अयोजित हुआ रक्तदान

सेवा पखवाड़ा अर्न्तगत अयोजित हुआ रक्तदान


◆ 182 लोगों ने किया रक्तदान



अयोध्या। प्रधानमंत्री जन्म दिवस पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अर्न्तगत युवा मोर्चा द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 182 कार्यकार्ताओं ने रक्तदान किया। महानगर के 100 तथा जिले के 82 कार्यकताओं ने रक्तदान किया।



इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। रक्तदान कर रक्त की कमी या रक्त विकार से ग्रसित लोगों की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त के अलग-अलग तत्वों से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। निश्चित अंतराल के बाद प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को पीड़ित मानवता की मदद के लिए रक्तदान करना ही चाहिए। रक्तदान कर आप किसी को जीवनदान दे सकते है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में रक्तदान कार्यक्रम में जनकल्याण का भाव समाहित है। कब कैसे आपदा आए और रक्त की आवश्यकता पड़े इस कारण सभी स्वथ्य व्यक्तियों को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन जनकल्याण के लिए सर्मपित है। रक्तदान के माध्यम से हम जनकल्याण में अपनी सहभागिता कर सकते है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर सहकारी बैंक सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अवधेश पाण्डेय बादल, निमिश त्रिपाठी, विवेक सिंह मोनू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, महानगर महामंत्री सार्थक प्रताप तिवारी, सुनील मिश्र, आकाश सोमवंशी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments