Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखण्ड विकास अधिकारी ने बैठक कर मातहतों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

खण्ड विकास अधिकारी ने बैठक कर मातहतों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जलालपुर अम्बेडकरनगर।आगामी लोकसभा के चुनाव की आहट शुरू होते ही अधिकारियो द्वारा चुनाव तैयारियों को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को डवाकरा हाल में बीडीओ ने सफाई कर्मियों, ग्राम पंचायत सचिवों के संघ बैठक की गयी।बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी राम बिलास राम ने कहा कि आचार संहिता के जल्द लगने की संभावना है। आचार संहिता लगते ही आप कार्य क्षेत्र के भवनों, विद्युत खम्बो, दीवारों सहित अन्य सभी स्थानों पर लगाये गए राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार से सम्बंधित पोस्टर बैनर व होर्डिंग को हटाने का कार्य शुरू होगा जिसके फलस्वरूप इस कार्य से संबंधित सभी जरूरी सामानो की व्यवस्था कर लें।
बैठक में सचिव अंकेश सरोज, उदय राज गौतम, सुनील सोनकर, बृजेश यादव,प्रवीण वर्मा और सफाई कर्मचारियों में सुशीला, प्रेम लाता,रामबोध समेत अन्य सभी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments