Monday, April 21, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्व प्रभात सिंह की प्रथम पुण्य स्मृति पर 15 हजार गरीबों को...

स्व प्रभात सिंह की प्रथम पुण्य स्मृति पर 15 हजार गरीबों को किया जायेगा कम्बल वितरण

अयोध्या। जिले के बड़े किसानों में अग्रणी रहे स्व.प्रभात सिंह की प्रथम पुण्य स्मृति के अवसर पर आगामी पांच जनवरी को ग्रामसभा मांडवी धाम पूरा बाजार में ’विशाल कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ कई अन्य मंत्री शामिल हों सकते हैं। समारोह में करीब पंद्रह हजार गरीबों और निराश्रितों को निःशुल्क कंबल वितरण किए जाने के साथ हाई स्कूल में उत्तीर्ण प्रत्येक ग्राम सभा के मेधावी छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के कई सम्मानित मंत्री, जनप्रतिनिधियों के साथ राम नगरी अयोध्या के परम पूज्यनीय साधु, संतों, धर्माचार्यों व शिक्षाविदों सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस की भागीदारी रहेगी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments