Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्रनेताओं की पुण्यतिथि पर डेढ़ सौ जरुरतमंदों को वितरित किया गया कम्बल

छात्रनेताओं की पुण्यतिथि पर डेढ़ सौ जरुरतमंदों को वितरित किया गया कम्बल

अयोध्या। सुरवारा गुलजार पांडे का पुरवा मिल्कीपुर में सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में लखनऊ विश्वविद्यालय के भूतपूर्व महामंत्री स्व विनोद त्रिपाठी एवं छात्र नेता स्व गौरव सिंह के 15वीं पुण्यतिथि के अंतर्गत श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्व विनोद त्रिपाठी के पैतृक गांव सुरवारा में उनके समाधि स्थल के निकट सम्पन्न हुआ।

महामंत्री सुधा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ पूर्व जिला प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी पवन मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी रामानुज सिंह रामा, सुधा सिंह अनिल तिवारी, हाई कोर्ट अधिवक्ता आशीष मिश्रा, शुभ्रा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया तत्पश्चात हवन का आयोजन किया गया ।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुरवारा के आसपास लगभग डेढ़ सौ जरूरतमंदों असहायों एवं निर्धनों को कंबल प्रदान कर इस आने वाली भीषण ठंड में राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर करमांडा के पिंकू मीठेगाँव के ननेहकुमार दुबे, राजेंद्र सिंह सुनावा के लल्लन दुबे बलिया जगमोहन सिंह के विजय सिंह प्रधान बबलू त्रिपाठी अनिल तिवारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments