Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के साथ किया कम्बल वितरण

अयोध्या। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के साथ कड़ाके की ठंड में गरीबों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कम्बल वितरण किया। सहादतगंज हनुमानगढ़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास जी महाराज, विशिष्ट अतिथि महंत त्रिलोकीदास जी महाराज व भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता भैरो सिंह ने गरीबों को कम्बल प्रदान किया। इस दौरान विशेष पूजन का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री की मां के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना ईश्वर से की गयी।

                नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के प्रबुद्ध लोगो को इस कार्य के लिए आगे आना चाहिए। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार सार्थक कर रही है। गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाना इस सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरोबन के प्रति प्रत्येक भारतीय में श्रद्धा का भाव है। जिनके बेटे ने आज सम्पूर्ण विश्व को भारत की शक्ति से अवगत करा दिया। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्वगुरु बनने की  राह पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री की मां जल्द स्वस्थ्य हो पूरे देश की प्रभु राम से यही कामना है।

                उन्होने बताया कि संस्था के द्वारा पूरे वर्ष भर गरीबों की सेवार्थ विभिन्न आयोजन किये जाते है। इसके साथ में विभिन्न अवसरों पर जागरुकता अभियान भी चलाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी अजय तिवारी, अनंत सिंह, कृतिका सिंह व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments