Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याग्यारहवें दिन भी जारी रही भाकियू का धरना

ग्यारहवें दिन भी जारी रही भाकियू का धरना


अयोध्या। भाकियू टिकैत का 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की सुमन पांडे की अगुवाई में धरना 11वें दिन भी सदर तहसील पर जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव श्रीराम वर्मा ने बताया क़ि हम लोग कुछ व्यक्तिगत समस्या और सामाजिक समस्या को लेकर खुले आसमान के नीचे महिलाएं-बुजुर्ग और बच्चे समेत धरने पर बैठे हैं। किसी भी समस्या पर हाल-चाल लेने के लिए जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी या उनका कोई भी प्रतिनिधि अभी तक नहीं आया। इस प्रकार से प्रशासन का रवैया बिल्कुल गलत है। शुक्रवार को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन है। और उसके बाद कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें निर्णय लिए जाएंगे और उस निर्णय के तहत आंदोलन का आप रूप बदला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments