Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाकियू ने शुरु किया अनिश्चितकालीन धरना

भाकियू ने शुरु किया अनिश्चितकालीन धरना

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने अपनी कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय व प्रदेश महासचिव श्रीराम वर्मा ने बताया कि हम अपनी कई समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि तहसील बीकापुर के अंतर्गत ग्राम सभा विजयनपुर सनहरा थाना तारुन में एक विधवा महिला अनारा देवी का घर बुलडोजर लगवा कर गाटा संख्या 110 की पैमाइश की आड़ में गिरवा दिया और विपक्षी का मकान बनवा दिया जबकि अनारा देवी का मकान गाटा संख्या 111 में है इसकी सही से पैमाइश करवा कर न्याय दिलाया जाए। इसके साथ-साथ धर्मशिला पत्नी राजेंद्र कुमार खुर्दाबाद साहबगंज का बरसात में लगभग 1 वर्ष पूर्व घर गिर गया था इनको विपक्षियों द्वारा इनका घर नहीं बनने दिया जा रहा है और ना ही रहने दे रहे हैं इनकी जांच कर कर अनाधिकृत कब्जा हटवाया जाए। यदि हमारी समस्याएं पूरी नहीं की जाती तो हम अनिश्चितकाल तक धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments