Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुख के चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई...

बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुख के चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई भाजपा की कार्यशाला


◆ उपचुनाव अधिकारी तथा मंडल चुनाव अधिकारियों नियुक्त


अयोध्या। भाजपा के सांगठनिक चुनाव की तैयारियों को लेकर सहादतगंज स्थित महानगर कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चुनाव अधिकारी व विधायक नीलिमा कटियार, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मौजूद रहे। बैठक में उपचुनाव अधिकारी, तथा मंडल के चुनाव अधिकारियों का घोषणा की गई।

चुनाव अधिकारी व विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। पार्टी के संविधान के अनुसार सदस्यता 6 साल के लिए होती है। जिसमें दो अध्यक्षों का कार्यकाल होता है।

क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी ने कहा कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण सामान्य व सक्रिय सदस्यता के उपरान्त द्वितीय चरण में बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समितियों का चुनाव होगा।  सदस्यता महाअभियान में सदस्य बनने से लेकर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है।

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि बूथ अध्यक्ष, बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुख का चुनाव प्रराम्भ होना है। जिसको महानगर सह चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कोरी व तिलक राम मौर्या को बनाया गया है। पूरा मंडल के चुनाव अधिकारी डॉ राकेश मणि त्रिपाठी, अयोध्या मंडल काशीराम रावत, करिअप्पा मंडल अनीता सिंह तथा देवकाली मंडल के रामप्रीत वर्मा बनाए गए हैं।

कार्यशाला में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पर त्रिपाठी, शक्ति सिंह, चारों मंडलों अध्यक्ष व महामंत्री, महानगर पदाधिकारी, सभी मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments