Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा की श्रवण क्षेत्र मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

भाजपा की श्रवण क्षेत्र मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी श्रवण क्षेत्र मंडल कार्यसमिति की बैठक शुकुल पट्टी चौराहा पहितीपुर में मण्डल अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा की अध्यक्षता एवं विधानसभा संयोजक विजय नारायण शुक्ला के संचालन में चार सत्रों में सम्पन्न हुई।

प्रथम सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं० दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुभारम्भ किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा।जिसका अनुमोदन विधान सभा संयोजक विजय नारायण शुक्ला ने किया। समर्थन पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दूबे ने किया। जिला मंत्री/मण्डल प्रभारी विनय पांडेय ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का विस्तार पूर्वक खाका खींचा। भाजपा की कार्य पद्धति से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

द्वितीय एवं तृतीय चतुर्थ सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री श्री संजय सिंह ने भी केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

         मण्डल कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से डॉ० संतोष सिंह,मण्डल मीडिया प्रभारी अतुल द्विवेदी,मंडल महामंत्री हरिओम चौबे,लाल बहादुर पाल,जिला प्रतिनिधि सीताराम सिंह ने विचार व्यक्त किया।भाजपा की कार्यसमिति में श्रवण क्षेत्र मण्डल के ऐतिहासिक धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के स्थलों सांगठनिक दृष्टि से राजनैतिक विषयों आर्थिक नीतियों संचार माध्यमों तथा प्रचार – प्रसार के तौर – तरीकों पर भी मंथन किया गया।

   उक्त अवसर पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शैल त्रिपाठी मंडल कोषाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक श्रीकांत दुबे,अविनाश पांडे,शक्ति केंद्र संयोजक संतोष यादव,शक्ति केंद्र प्रभारी सुभाष अग्रहरी,राजेश तिवारी,पारसनाथ सिंह,रामानंद यादव,मंडल उपाध्यक्ष श्याम बिहारी,शालिक राम धुरिया,दुर्गावती मिश्रा,मंजू मौर्य,लक्ष्मी देवी,सावित्री देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments