Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा की शक्ति वंदन अभियान का हुआ समापन

भाजपा की शक्ति वंदन अभियान का हुआ समापन


अंबेडकर नगर। भाजपा की शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की बहनों एवम एन जी ओ से संपर्क कर सम्मानित करने का कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू हो कर 22 फरवरी गुरुवार को जनपद की पांचों विधान सभाओं में सम्पन्न हुआ।

       उपरोक्त अभियान के अंतर्गत शक्ति सम्मान समारोह विकास खण्ड परिसर टांडा में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा और अभियान जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने स्वयं सहायता समूह की बहनों और एन जी ओ की बहनों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवम उपलब्धि पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया।

          शक्ति सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिलाओं को सुविधा,सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया है।कहा कि उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं से महिलाएं के जीवन को सरल बनाया है।महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ आत्म विश्वास की भावना भी दिया है।

       शक्ति सम्मान को सम्बोधित करते हुए अभियान जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है।शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह एवम एनजीओ के क्षेत्र में कार्य करने वाली बहनों को भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से सहयोग दिया जा रहा है।

         शक्ति वंदन अभियान जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने बताया है कि विधान सभा टांडा में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,अकबरपुर में पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जलालपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,आलापुर में पूर्व विधायक अनीता कमल ने सम्मानित किया। पूरे जनपद में 1885 बहनों को प्रशस्तिप्रमाण पत्र एवम उपलब्धि पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया।

      उपरोक्त शक्ति सम्मान समारोहों में मुख्य रूप से विद्यावती,आकांक्षा सिंह,मीरा देवी,लक्ष्मी गुप्ता,सावित्री,प्रमिला देवी, रीना,गायत्री देवी,रेखा तिवारी,मंगेश लता,पूनमवर्मा,शशिकला,राजकुमारी,सरिता देवी,शालिनी,शारदा,मंजू लता,सरिता श्रीवास्तव,कांति देवी,पुष्पा देवी,संगीता,तारा,प्रिया, अंतिमा,शहनाज,रीना,सुषमा आदि बहनों को सम्मानित किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments