Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या12 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

12 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी


◆ श्री राम चिकित्सालय के सामने पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र करेंगे स्वागत


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 12 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रामनगरी में उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं और शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

इसी क्रम में श्रीराम अस्पताल के सामने पूर्व महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहेंगे। स्वागत समारोह को अयोध्या धाम की पारंपरिक और सांस्कृतिक शैली में आयोजित किया जाएगा।

पुष्प वर्षा के साथ घंट-घड़ियाल, ढोल-नगाड़ों की गूंज से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा। रामनगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप यह स्वागत समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

अभिषेक मिश्र ने कहा कि पंकज चौधरी का अयोध्या आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि “प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। अयोध्या जैसे पावन धाम में उनका स्वागत करना हमारे लिए गौरव की बात है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।”

भाजपा नेताओं का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। 12 जनवरी को अयोध्या में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एक यादगार आयोजन के रूप में देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments