Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासोमवार को संयुक्त रुप से नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा के महापौर व...

सोमवार को संयुक्त रुप से नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी

अयोध्या। भाजपा के अयोध्या नगर निगम के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा अयोध्या नगर निगम संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 12 बजे गांधी पार्क में एकत्रित होने के बाद भाजपा के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी संयुक्त रुप से नामांकन दाखिल करने के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 2 बजे गांधी पार्क में सभा होगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि सभा को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अयोध्या नगर निगम चुनाव के सह प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी सम्बोधित करेंगें। सभा के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हर बूथ की उपस्थिति दर्ज कराने की जिम्मेदारियां सौपी गयी है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments