Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफिर से केन्द्र में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

फिर से केन्द्र में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

अयोध्या। मुख्यमंत्री की भरतकुंड में सभा सम्पन्न होने के उपरान्त मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित व बीकापुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा का परचम लहराएगा औऱ पूर्ण बहुमत की सरकार फिर से बनेगी। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर सभी ने केंद्र मोदी सरकार और प्रदेश योगी सरकार की जमकर तारीफ की। भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश जायसवाल की अगुवाई में अपने हजारों समर्थकों के साथ विशाल जनसभा रैली में शामिल हुए। वही समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस जनसभा के मौके पर राकेश जायसवाल ने मोदी सरकार और योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के साथ विकास कार्य तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में अयोध्या नगरी एक धार्मिक नगरी के रूप में स्थापित हो रही है।वही मोदी सरकार के 9 वर्ष के पूर्ण कार्यकाल को लेकर कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा सभी हर वर्गों के लोगो को एक सम्मान लेकर चली है और आगे भी ऐसे चलती रहेगी। हमारी सरकार का एक ही नारा है। इस दौरान होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में फिर से बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments