◆ महानगर के सभी बूथों पर सुना गया पीएम का संदेश, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण
अयोध्या। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सप्ताहव्यापी अभियान का समापन रविवार को मन की बात कार्यक्रम के साथ किया गया। अयोध्या महानगर के सभी 400 बूथों पर कार्यकर्ताओं व आम जन ने पीएम मोदी की मन की बात सुनी। इसके उपरांत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सोहावल के ग्राम सीवर में कार्यकर्ताओं संग मन की बात सुनी और पौधरोपण करते हुए कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हमें राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है। पर्यावरण संरक्षण के साथ मां को समर्पित पौधा लगाना एक भावनात्मक पहल है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रिकाबगंज कैम्प कार्यालय में कार्यक्रम बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्पांजलि अर्पित की। चौक के एक गेस्ट हाउस में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी समाज और प्रकृति दोनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सरायरासी कैम्प कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा, डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की एकता के लिए था, आज हमें उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना है।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बिरला मंदिर के पीछ मन की बात सुनी। दतंधावन कुण्ड में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कहा कि पौधरोपण अभियान मां के सम्मान का एक सुंदर रूप है, जो समाज को प्रकृति से जोड़ता है।



