Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्वतंत्रता दिवस व भारत विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर भाजपा की जिला...

स्वतंत्रता दिवस व भारत विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सम्पन्न


◆ तिरंगा यात्रा व जन जागरूकता कार्यक्रमों को सफल बनाने का लिया गया संकल्प


अंबेडकर नगर। आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं भारत विभाजन विभीषिका दिवस 14 अगस्त को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला का संयोजन अभियान जिला संयोजक बाबा रामशब्द यादव ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने देशभक्ति, तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा फहराने एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जो देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्प का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने कारगिल युद्ध के वीर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का स्मरण करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने दुर्गम पहाड़ियों पर विजय प्राप्त कर दुश्मन के झंडे को हटाकर तिरंगा फहराया और देश के लिए शहीद हो गए। इसके साथ ही उन्होंने सियालकोट के दलितों और योगेंद्र नाथ मंडल व डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक संदर्भ को साझा करते हुए भारत की लोकतांत्रिक संस्कृति की विशेषता को रेखांकित किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारत विभाजन विभीषिका दिवस को भी गंभीरता से मनाने का आह्वान किया ताकि नई पीढ़ी विभाजन की त्रासदी से सीख ले सके।

कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया। समापन अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अभी से जुटकर आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

इस अवसर पर विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व विधायक जय राम विमल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, डॉ. रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, ब्लॉक प्रमुख आनंद वर्मा, संजय सिंह, विद्यावती राजभर, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, विनय पांडेय, सुनील पासवान, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, उपमा पांडेय, राम किशोर राजभर, आकाश वर्मा, विजय विश्वकर्मा, डॉ. संतोष सिंह, आनंद श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता शंकर, सतपाल पटेल सहित अनेक मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम संयोजकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments