Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री के आगमन से पहले जारी रहा भाजपा का स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले जारी रहा भाजपा का स्वच्छता अभियान

अयोध्या। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने रविदास मंदिर हनुमान कुंड के पास, सांसद लल्लू सिंह ने ऋणमोचन घाट, रामघाट पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मणिरामदास छावनी पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, गोलाघाट पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भक्तमाल चौराहा पर विधायक रामचन्दर यादव, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, टेढ़ी बाजार पर अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छ परिवेश होने का लाभ हमें मिलता है। सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया है। इलाज के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजना प्रदान की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के पहले वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी अपना योगदान दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments