Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूरा ब्लाक में आयोजित हुआ भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन, योजनाओं की दी...

पूरा ब्लाक में आयोजित हुआ भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन, योजनाओं की दी गई जानकारी


अयोध्या। भाजपा द्वारा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन अयोध्या विधानसभा के पूरा ब्लाक में किया गया। सम्मेलन में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। बड़ी संख्या में महिलाएं लाभार्थी सम्मेलन में मौजूद रही। वहीं केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रति लोग प्रसन्न नजर आये। अतिथियों का स्वागत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर किया।



लाभार्थी सम्मेलन में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार के 9 वर्षो में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास से कोई भी क्षेत्र, भूभाग व व्यक्ति छूटने नहीं पाया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद के सिद्धान्तों को आत्मसात करते हुए सरकार ने अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया है। इन नौ सालों में युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिले है। किसानों की आय में बढ़त्तरी हुई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार काफी आगे बढ़ गयी है। गरीब महिलाओं के लिए शौचालय व गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सरकार सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। अयोध्या के विकास हेतु सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाएं दी है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि गरीबों को आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेशन के साथ इलाज की व्यवस्था आयुष्मान भारत के तहत की गई है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के द्वारा 80 करोड़ लोगो को मुफ्त अनाज प्रदान किया गया है। अध्यक्षता पूरा मंडल अध्यक्ष नंद कुमार सिंह व संचालन दिनेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, वासुदेव मौर्या, गोकरन द्विवेदी, अमित तिवारी, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, दीपक सिंह गब्बर, अरविंद सिंह, देवता पटेल, लक्ष्मण वर्मा, डा ओपी सिंह, अरुण मिश्रा, अरविंद सिंह, विपिन सिंह बब्लू, कार्यक्रम संयोजक रणधीर सिंह डब्लू उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments