Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में भाजपा का अहंकार गया हार : पवन पाण्डेय

अयोध्या में भाजपा का अहंकार गया हार : पवन पाण्डेय


◆ बोले – अवधेश प्रसाद जीते है तो यह मर्जी है प्रभु श्रीराम की


◆ बोले – 2027 में चलेगी सपा की लहर, अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री


अयोध्या। पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अयोध्या वासियों ने सपा को वोट देकर एक बड़ा संदेश दिया है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की जितनी चर्चा है। उतनी ही चर्चा भाजपा के अयोध्या सीट को हार जाने की हो रही है। यह अयोध्या में संविधान व लोकतंत्र की जीत है। जो समाज विगत 10 वर्षों से ठगा जा रहा था, यह उसकी जीत है। अयोध्या में भाजपा का अहंकार हार गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा को 19 लाख मतदाताओं ने हराया है तब से कुछ भाजपा के लोग तिलमिलाए धूम रहे है। जिन्हे अयोध्या का दर्द नहीं मालूम है, वे सोशल मीडिया पर अर्नगल बातें लिख रहें है। विभिन्न प्रकार की अमर्यादित टिप्पणियां अयोध्या वासियों पर की जा रही हे। जो यह लिख रहे है वे सभी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट हैं। उन्हे अयोध्या वासियों का दर्द नही पता है। एयरपोर्ट बन गया कौन सी बड़ी उपलब्धि है। उसमें जो किसानों की जमीनें आपने ली, उनके परिवार जब रो रहे थे तो उनके आंसू आपने नहीं देखे। जमीनों का सही मुआवजा नहीं दिया। उनके परिवार के दर्द को नहीं देखा। उनका प्रदर्शन करना भाजपाईयों को नही दिखाई देता था। तब भाजपाई कहते थे कि अगर 10-20 हजार वोट नहीं मिलेगा तो हमारा कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। जब बिगड़ गया तो कह रहें है कि अयोध्यावासी राम के नहीं है। राम जी पर भाजपाईयों का पट्टा नहीं है। दाखिल खारिज नहीं है। भाजपाई कहते हैं कि अयोध्या में राम जी की मर्जी के बिना पत्ता नहीं हिलता है। तो अवधेश प्रसाद जीते है तो यह प्रभु श्रीराम की मर्जी है। जो लोग अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं वे सभी प्रभु श्रीराम के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। वे मर्यादा पुरूषोंत्तम श्री राम का अपमान कर रहे हैं। जो लोग इस प्रकार की टिप्पणी करके प्रभु श्रीराम तथा अयोध्यावासियों का अपमान कर रहे है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्यवाही की जाए।
उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र का लड़का चुनाव हार गया तो इसमें दोषी कौन है। प्रभु श्री राम जिसे चाहेंगे वही जीतेगा। प्रभु श्री राम को ठगने वाले, छलने वालों का साथ नही देंगे।
उन्होंने कहा कि राम पथ में अयोध्या के व्यापारी ठगे गए है। अयोध्या के प्रशासनिक अधिकारियों ने मुआवजे के नाम लाखों रूपये घूस लिया है। चौदह कोसी तथा पंच कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ी करण के नाम पर किसानों की जमीन, मकान लिए जा रहे है पर उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
आगरा एक्सप्रेस वे में अखिलेश यादव की सरकार में सर्किल रेट बढ़ा कर 6 गुना मुआवजा दिया गया। एक भी किसान ने आवाज नही उठाई। किसी ने नहीं कहा कि हमें कम मुआवजा मिला। आपने अपने अधिकार का प्रयोग किया, जनता ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय 2027 में जनता पूरी तरह से भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। सपा की लहर चलेगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगीं।
उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पूरी तरह से प्रशासनिक गुंडई है। अयोध्या में रहने वाले बीमार पड़ने पर श्रीराम चिकित्सालय नहीं जा सकते। बच्चों की गाड़ियों को स्कूल जाने में दिक्कत है। नौकरी पेशा लोगों को आने जाने में दिक्कत है। खुलेआम पुलिस की गुंडई चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments