Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी के स्थानांतरण पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर,...

जिलाधिकारी के स्थानांतरण पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, किया खुशी का इजहार

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के स्थानांतरण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष प्रकट किया। अकबरपुर बस स्टॉप स्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने जिस प्रकार आम जनमानस, जनप्रतिनिधियों, संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के हितों एवं सुझावों की अनदेखी की, जिसकी शिकायत संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने पर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिलाधिकारी का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाना प्रशासनिक शिथिलता से राहत प्रदान करेगा ।

भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल ने कहा कि उनके स्थांतरण से जनपद में प्रलोभन देकर करवाये जा रहे हैं ईसाई धर्मांतरण की घटनाओं में भी रोक लगेगी। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता विवेक पांडेय,विजय कन्नौजिया, उमाशंकर सिंह अभिषेक दुबे,सचिन त्रिपाठी,गगन गुप्ता,मोहम्मद इरफान, मदन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं के अलावा जनपद के आम जनमानस उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments