Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी भाजपा –अभिजात मिश्र

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी भाजपा –अभिजात मिश्र

अंबेडकर नगर। लोक सभा प्रवास योजना की बैठकें लगातार जारी है। लोक सभा कलस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र जनपद में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होकर योजना रचना पर कार्य कर रहे हैं।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने भाजपा के सातों मोर्चों की बैठक किया।

          प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने प्रवास योजना के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही प्रत्येक चुनाव भाजपा जीतती आई है।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्णिम काल में ही भारत विश्व गुरु बनेगा।आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीट भाजपा जीतेगी और विपक्ष का सूफड़ा प्रदेश में साफ हो जाएगा।भाजपा कार्यकर्ता अपने जीवन का बहुमूल्य समय देश हित और समाज के लिए देता है।उसी के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है।कहा कि देश माटी की रक्षा के लिए कई परिवारों ने बलिदान दिया है

       निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रदेश मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रवास योजना में आने वाले कार्यक्रमों को योजना के कार्यकर्ता पूरे निष्ठा और ऊर्जा के साथ साथ पूरा कर रहे हैं।जिससे आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा भारी जीत दर्ज करेगी।

        बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रवास योजना के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि 2024 का चुनाव चुनौतीपूर्ण है जिसे जीतने के लिए युद्ध स्तर पर काम करना होगा।मतदाता सूची में छूटे मतदाताओं और युवा मतदाताओं का नाम जुड़वाने का कार्यकर्ता करें। संचालन आदर्श चौधरी ने किया।

           बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधान सभा प्रभारी मनोज मिश्र,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,राजेश सिंह बबलू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मालिक,बजरंगी पाठक,डाक्टर आनन्द बहल,रमेश यादव,सदा राम वर्मा,मनोज गुप्ता गुड्डू, दीपक तिवारी,उमा शंकर सिंह,संदीप मिश्र,कमलेश यादव,ज्ञान कुमार मोदनवाल,हितेंद्र सिंह,संदीप श्रीवास्तव,अभिषेक सिंह यादव,नीतू शर्मा आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments