Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी में लोकसभा की सभी सीटें जीतेगी भाजपा : नितिन अग्रवाल

यूपी में लोकसभा की सभी सीटें जीतेगी भाजपा : नितिन अग्रवाल

अयोध्या। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी की सभी सीटें जीतेगी। उन्होने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं,पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार है, सब लोग चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं, इस बार होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 की 80 लोकसभा सीटें जीतेगी।
हाइवे के कोटसराय स्थित होटल त्रिमूर्ति मे आयोजित कार्यक्रम मे मन की बात मे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल शामिल हुए।इस दौरान बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान मौजूद रहे। त्रिमूर्ति होटल के बाहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह बिन्नू ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री नितिन अग्रवाल का बुके देकर भव्य स्वागत किया।
मन की बात कार्यक्रम को लेकर मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि 9 वर्षो से प्रधानमंत्री जी का देशवासियों के लिए संदेश होता है।बहुत सारे लोगो को इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रोत्साहन मिला। आजादी के अमृत काल के सुनहरे 9 वर्षों का कार्यकाल खत्म हुआ। अब हम लोग 10 साल में चल रहे। इन 9 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने देश के 140 करोड़ जन कल्याण के लिए योजनाओं चलाई। औऱ इस योजनाओ को लागू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments