Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा जल्द लगायेगी अयोध्या मेयर प्रत्याशी के नाम पर मुहर, लखनऊ में...

भाजपा जल्द लगायेगी अयोध्या मेयर प्रत्याशी के नाम पर मुहर, लखनऊ में नेताओं ने डाला डेरा


◆ भाजपा के साथ संघ व विहिप के नेताओं से दावेदार करा रहे सिफारिश


◆ लम्बी लिस्ट है भाजपा से टिकट के दावेदारों की, तीन से चार नाम की चर्चा सबसे ज्यादा


अयोध्या। भाजपा से अयोध्या नगर निगम के प्रत्याशी लेकर काफी खीचतान चल रही है। यहां टिकट के दावेदारों की लम्बी लिस्ट है। भाजपा के साथ संघ व विहिप के नेताओं की सिफारिश भी टिकट के दावेदार करा रहे है। कुछ दावेदार तो अपने टिकट को लेकर काफी आश्वस्त भी नजर आ रहे है। ऐसे में भाजपा के जानकारों को भी यह निर्णय लेने में दिक्कतें आ रही है कि पार्टी किसे टिकट देगी। वहीं सेशल मीडिया पर तीन से चार नाम ऐसे है जिनकी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि 48 घंटे के भीतर भाजपा अपने प्रत्याशी की घोषणा कर देगी।
निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय को पार्टी से टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। संघ व विहिप से ऋषिकेश का सम्पर्क काफी अच्छा है। अयोध्या के संतो व महंतों में भी उनकी काफी पैठ बताई जा रही है। संघ के बड़े नेता खुले रुप से ऋषिकेश के समर्थन में है। वही बतौर महापौर ऋषिकेश की निर्विवाद छवि रही है। जिनका लाभ टिकट को लेकर उन्हें मिलना बताया जा रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को भी टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। महानगर अध्यक्ष होने की वजह से भाजपा संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है। पार्टी में अपने लम्बे कार्यकाल की वजह से शीर्ष स्तर के नेताओं से अभिषेक के सम्पर्क काफी अच्छे है। अयोध्या में महंत गिरीश पति त्रिपाठी का नाम भी टिकट के दावेदारों में प्रबल बताया जा रहा है। अयोध्या के संतों उनकी पकड़ काफी अच्छी बताई जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार देश के कई बड़े संतों ने उनकी पैरवी भी की है। अच्छे वक्ता की वजह से भाजपा, संघ, विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमों पर वह मंच भी नजर आते रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments