Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन सितम्बर से 13 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी पंच प्रण संकल्प का...

तीन सितम्बर से 13 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी पंच प्रण संकल्प का कार्यक्रम


अंबेडकर नगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम की जिला कार्यशाला कर कार्यक्रम की योजना रचना को अन्तिम रूप दिया गया।

      क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर से मिट्टी संग्रह,प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगा कर अमृत वाटिका बनाना और सामूहिक रूप से पंच प्रण का संकल्प दिलाने का कार्यक्रम तीन सितम्बर से 13 अक्टूबर तक चलाए जाने का कार्यक्रम भाजपा नेतृत्व ने तय किया है।क्षेत्रीय मंत्री ने आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा पूर्व में सम्पन्न लौह संग्रह अभियान की तरह इस अभियान को भी सफल बनाने में कार्यकर्ता लगें।उन्होंने अभियान की सफलता के लिए संगठन की योजना रचना को कार्यकर्ताओं से साझा किया।

       भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम शहीदों के सम्मान में भाजपा चला रही है। जिसके लिए ग्राम स्तर पर प्रत्येक घर से मिट्टी एकत्र कर ब्लॉक मुख्यालय पर मटकी में जमा करने के लिए कार्यकर्ता जोर शोर से लग गए हैं।उनकोने आजादी के अमृत महोत्सव में शहीदों की सम्मान में 75 वृक्षों को लगा कर अमृत वाटिका बनाने का आवाहन किया।संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया और आभार जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया।

        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के कुशल सम्पादन के लिए मंडलों के बैठकों की तिथि और स्थान,मुख्य अतिथि  जिला कार्यशाला में तय किया गया।

       जिला कार्यशाला में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,,विनय पाण्डेय,रिंकल सिंह रघुवंशी,आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments