Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा अपनी नीति व कार्यो के बदौलत पुनः सत्ता मे करेगी वापसी...

भाजपा अपनी नीति व कार्यो के बदौलत पुनः सत्ता मे करेगी वापसी –डॉ. रजनीश


जलालपुर अम्बेडकर नगर। भाजपा अपनी नीति व कार्यो के बदौलत पुनः सत्ता मे वापसी करेगी  साथ ही अम्बेडनगर के भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री का संकल्प साकार करेगी। उक्त बाते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डा० रजनीश सिंह ने नगर मे आयोजित एक सममेलन मे कही। उन्होंने कहा कि भाजपा दिखावे का कार्य नही करती है जो भी कार्य करती है वह धरातल पर दिखाई पडता है।इस बार लोगों ने पुनः मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।सर्व समाज एकजुट है जिसे विपक्षी बरगलाने का कार्य कर रहे है लेकिन जनता उनके बहकावे मे आने वाली नही है।लोकसभा प्रत्याशी रीतेश पान्डेय ने कहा कि विपक्ष केवल डंका पीट रही है जनता सबको बखूबी जान चुकी है। जो इन सबके झांसे मे आने वाली नही है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा श्री त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि हम सब एक साथ है और रहेगे हम सभी मिलकर भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के साथ साथ फिर से देश मे कमल खिलायेगे।इस चुनाव मे विपक्ष दूर दूर तक कही भी जीतती हुई नही दिखाई पड रही है।इस कार्यक्रम मे हजारों के संख्या मे एकजुटता दिखाते हुए लोगों ने मौजूदगी दर्ज करायी और कार्यक्रम को सफल बनाया। हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम का संचालन कवि अभय निर्भीक ने किया।इस अवसर पर संतोष सिंह , ब्लॉक प्रमुख भियांव गौरव सिंह ,  नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा ,  सूर्यभान सिंह ,  मानवेन्द्र सिंह  , राजेंद्र सिंह , ओकार सिंह, मार्कन्ड प्रताप सिंह,  मुन्ना सिंह,  जयप्रकाश सिंह,अरुण सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments