Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा 25 नवंबर को जारी करेगी सक्रिय सदस्यों की सूची

भाजपा 25 नवंबर को जारी करेगी सक्रिय सदस्यों की सूची


अयोध्या। भाजपा सदस्यता अभियान में सक्रिय सदस्यों के सत्यापन का दूसरा चरण सोमवार को पार्टी कार्यालय सहादतगंज में सम्पन्न हुआ। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा सत्यापन अधिकारी श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश मिश्र ओम ने सदस्यों का सत्यापन किया। सक्रिय सदस्यता के सत्यापन का प्रथम चरण 5 नवंबर को सम्पन्न हुआ था। दूसरे चरण सम्पन्न होने के उपरान्त 25 नवंबर को सक्रिय सदस्यों की सूची पार्टी कार्यालय में चस्पा की जाएगी।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्राथमिक सदस्यों को 50 सदस्य बनाना आवश्यक था। जिन प्राथमिक सदस्यों ने 50 सदस्य बन कर तय फार्मेट में पार्टी कार्यालय में जमा किया उनके सत्यापन के बाद सूची जारी की जाएगी। सक्रिय सदस्य सत्यापन का आखिरी चरण सोमवार को सम्पन्न हुआ।

सत्यापन अधिकारी महेश मिश्र ओम ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत बढ़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने 50 सदस्य बना कर उनकी सूची कार्यालय में जमा कराई थी। जिसका सोमवार को सत्यापन किया गया।

सत्यापन प्रक्रिया में सह चुनाव अधिकारी तिलकराम मौर्य, राकेश मणि त्रिपाठी, रामप्रीत वर्मा, मंडल अध्यक्ष वरूण चौधरी, बाल कृष्ण वैश्य, अनुराग त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments