Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासदस्यता महाअभियान में तीन चरणों में सदस्य बनाएगी भाजपा

सदस्यता महाअभियान में तीन चरणों में सदस्य बनाएगी भाजपा


◆ भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र कोई भी बन सकता है अध्यक्ष – संजय राय


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। पार्टी के संविधान के अनुसार सदस्यता 6 साल के लिए होती है। जिसमें दो अध्यक्षों का कार्यकाल होता है। सदस्यता महाअभियान में सदस्य बनने से लेकर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस में कोई लोकतंत्र नही है। वहां एक ही परिवार का व्यक्ति अध्यक्ष बनेगा। भाजपा में कोई भी अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य प्रारम्भ किया था।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरूआत 2014-15 की थी तथा 2017 विशेष सदस्यता व 2019 में सदस्यता अभियान चलाया। 2014-15 के सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में 1.86 करोड़ लोगों भाजपा परिवार के सदस्य बनें। 2019 में 90 लाख अतिरिक्त व्यक्तियों की सदस्यता की गई। 2022 विधान सभा चुनाव के दौरान चलाए गए सदस्यता अभियान में महिला, अनुसूचित तथा युवा की सदस्यता की गई। इस दौरान 30 लाख नए सदस्य बनाए गए। प्रदेश में 2015 से 2022 तथ 3.03 करोड सदस्य बनें जिनमें 1.83 करोड का वेरिफिकेशन भी कराया गया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अभियान की शुरूआत 2 सितम्बर को 3 सितम्बर को प्रदेश में अभियान की शुरूवात की गई। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा प्रथम चरण 2 से 25 सितम्बर, द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर, तथा सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। एक मोबाइल से एक ही सदस्यता हो सकती है। सक्रिय सदस्यता के लिए कार्यकर्ता को 100 सदस्य बनाने है। प्रत्येक रविवार को भाजपा अटल सदस्यता पर्व मनाएगी। सदस्यता पर्व पर जनप्रतिनिधि अपने घर के आस पास 20 लोगों को सदस्य बनाएंगे। 1 से 15 अक्टूबर तक समूह विशिष्ट सम्पर्क अयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न वर्गों, जातियों समूहों को भाजपा से जोड़ने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभियान चलाएंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचन्दर यादव, वेद प्रकाश गुप्त, अमित सिंह चौहान, जिला प्रभारी  मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ऋषिकेश उपाध्याय, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments