◆ महानगर में 80 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महाअभियान दो सितम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। शनिवार को महानगर के सभी 400 बूथों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रवासियों द्वारा कार्यशाला में बूथ के कार्यकताओं से संवाद किया गया । महाअभियान में प्रत्येक बूथ पर अभियान चला कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज पर, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूराबाजार व रिकाबगंज, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या मंडल के रानोपाली व दर्शन नगर, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने दिल्ली दरवाजा तथा प्रताप नगर शक्ति केन्द्र, ब्लाक प्रमुख उषा सिंह ने मड़ना, शैलेन्द्र कोरी गद्दोपुर में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया।



