Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा झूठ बोलकर चाहती है चुनाव जीतना - तेजनारायण पाण्डेय

भाजपा झूठ बोलकर चाहती है चुनाव जीतना – तेजनारायण पाण्डेय


अयोध्या। सपा कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन के नेतृत्व में सपा महानगर कमेटी ने लोकसभा चुनाव को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।

 बैठक में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलकर चुनाव जीतना चाहती है। नगर निगम में लूट और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अब जनता इनके झूठ के पुलिंदो को जान चुकी है। संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने  का संकल्प ले लिया है।

 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है। जिस संविधान ने हमको वोट देने की आजादी दी है। भाजपा की सरकार इस संविधान को बदलना चाहती है। प्रत्येक वार्डों में घर घर जाकर  जनसंपर्क अभियान चलाकर भारतीय जनता पार्टी के झूठ को बेनकाब करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम करें।

बैठक में राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, महासचिव हामिद जाफर मीसम श्री चंद यादव रियाज अहमद, सूरज वर्मा, राकेश पांडे, आकिब खान, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, शमीम सलवानी ,अजय यादव, पार्षद विशाल पाल टिंकू, राम भवन यादव जगत नारायण यादव, नौशाद मामा, वसी हैदर गुड्डू अर्जुन यादव सोमू, अखिलेश पांडे, सर्वजीत यादव, लूलूऱ यादव, महेंद्र शुक्ला, रामअजोर यादव, डॉ घनश्याम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा,शिवांशु तिवारी,मंजीत यादव, अखिलेश चौबे, आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments