Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने विभिन्न बूथों पर जाकर घर घर किया सम्पर्क,...

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने विभिन्न बूथों पर जाकर घर घर किया सम्पर्क, लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता


अंबेडकर नगर। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में जनपद में चल रहे भाजपा की सदस्यता अभियान को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ने तीव्र गति देने के लिए विधान सभा क्षेत्र कटेहरी की श्रवण क्षेत्र,खजुरी और केदार नगर मण्डल में धुआंधार सम्पर्क कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

         भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ने महरुआ शक्ति केंद्र की 391- 392 हरिनाथ,हीढ़ी पकड़िया 400,धर्मूपुर शक्तिकेंद्र की घिरानपुर बभनपुरा 83 नम्बर की बूथों पर घर घर संपर्क कर भाजपा की सदस्यता दिलाया और सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे जनहित और देश हित में किए गए अनगिनत कार्यों की वजह से बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कहा कि निचले स्तर पर भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने गरीब,किसान,युवाओं और महिलाओं के हितों में काम कर उनको समृद्धिशाली बनाने के लिए अनेकों योजनाओं को लागू किया है।कहा कि प्रधानमंत्री आवास,मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड,फ्री राशन के द्वारा गरीब परिवारों की जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य भाजपा की सरकारों ने किया है।

       भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने उपरोक्त बूथों पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता ग्रहण करने के लिए सम्पर्क कर प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे जनपद का सौभाग्य है कि जनपद में भाजपा की सदस्यता अभियान को तीव्र गति देने के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वयं बूथों पर घर घर जाकर प्रेरित कर रहे हैं।यह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि हमारे जनपद की सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बूथों पर जाकर सम्पर्क किया। कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए लोग स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि उपरोक्त बूथों पर सम्पर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह,डाक्टर संतोष सिंह, सदस्यता अभियान सह संयोजक सतपाल पटेल,धीरेंद्र प्रताप सिंह,मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी,सुभाष वर्मा,आनंद श्रीवास्तव,लवकुश तिवारी,शुभम पाण्डेय, अनिल तिवारी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments