Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedमृतक छात्रा श्रेया यादव के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री, परिजनों से...

मृतक छात्रा श्रेया यादव के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री, परिजनों से की मुलाकात


अंबेडकर नगर। दिल्ली के राव आईएएस एकेडमी के बेसमेंट में पढ़ाई के दौरान जल भराव से हुई 25 वर्षीया श्रेया यादव की मृत्यु पर उनके अकबरपुर तहसील अंतर्गत हासिमपुर बरसावां स्थित घर और शहजादपुर अकबरपुर नगर निवासी भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव के 97 वर्षीय पिता राम दुलार यादव की मृत्यु पर देर शाम उनके घरों पर पहुंच कर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश,किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू,क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

      श्रेया यादव के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस अपार दुःख की घड़ी में भाजपा और भाजपा सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। श्रेया की मृत्यु बहुत ही दुखद घटना है। श्रेया के रूप में हम सभी ने एक होनहार देश के भविष्य को खोया है।

     भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के साथ श्रेया यादव और रामदुलार यादव के घर पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि द्विवेदी,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमलेश यादव,किसान मोर्चा जिला महामंत्री डाक्टर महेंद्र प्रताप चौहान,अमित पाण्डेय,धर्मेंद्र सिंह दरोगा,राम जगत प्रजापति शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments