Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं भाजपाई

सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं भाजपाई

अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के भोपाल से शुभारंभ किए जाने के बाद बूथों को मजबूत बनाने और बूथों के मतदाताओं का भाजपा के पक्ष में समर्थन प्राप्त करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है।

     जनपद के तीन दिन के प्रवास पर आए जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने विधान सभा क्षेत्रों में धुंआधार जन सम्पर्क करते हुए गुरूवार को जलालपुर विधान सभा क्षेत्र की जलालपुर नगर के बूथ संख्या 63 हाजीपुर पूर्वी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,पूर्व पार्षद विजय कुमार भुर्जी,जिला मंत्री पंकज वर्मा,मण्डल अध्यक्ष संजीव मिश्र,राम किशोर राजभर,डाक्टर हिमांशु गुप्ता,शिवम आर्य,अनुज सोनकर,विनोद कुमार,विकास जायसवाल,देवेंद्र मिश्र,अजीत निषाद के साथ भारी बारिश के बीच भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार की सेवा,सुशासन एवम गरीब कल्याण से संबंधित योजनाओं की उपलब्धियों को लेकर जनता से सम्पर्क कर पत्रक वितरित किया और मिस्ड  करवाया। विजय प्रताप सिंह ने सम्पर्क करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ही देश की स्वाभिमान और देश वासियों की सुरक्षा और समृद्धि के अपने संकल्प को पूरा कर रही हैं। कहा कि देश और समाज का हित भाजपा सरकार में ही समाहित है।जन सम्पर्क के दौरान मिल रहे जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल जन कल्याण की कार्यों के लिए ऊंचा हो गया है।

     भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने विधान सभा क्षेत्र जीवत के पंथीपुर में शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों के साथ सघन जनसम्पर्क करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी एक है।भाजपा सरकार देश और जनहित में किए अपने सभी संकल्प को पूरा कर रही है।भाजपा सरकारों ने जितने देश और समाज के हितों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को पूरा किया है उतना देश की आजादी के बाद से बनी विपक्षी दलों की किसी भी सरकार ने नहीं किया है।

      जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार महा जन सम्पर्क अभियान में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,शिव नायक वर्मा,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,संजू देवी,जय राम विमल,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,संतोष कुशवाहा,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री संजय सिंह,दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,बजरंगी पाठक आदि अपनी टोलियों के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याण के नीतियों का प्रचार प्रसार लोगों से मिलकर कर मिस्ड कॉल करवा रहे हैं।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments