अयोध्या। प्रधानमंत्री की मन की बात महानगर तथा जिले के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकताओं के द्वारा सुनी गई। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता विधानसभा कैम्प कार्यालय, जिपंअ रोली सिंह ने सरायरासी आवास पर, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, वासुदेव मौर्य सहादतगंज पार्टी कार्यालय, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मणिरामदास जी की छावनी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहादतगंज स्थित आवास, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय विद्याकुंड , जिलाध्यक्ष हैरिंगटनगंज मंडल के पलिया लोहानी ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। इस दौरान बूथों पर पौधरोपण भी किया गया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठ व्यक्ति को सरकार की योजनाओं व पहल का लाभ मिला है यह सब पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण सम्भव हुआ है।



