अयोध्या। देशभर में मतदाता दिवस के अवसर पर नमो नव मतदाता सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुवली सम्बोधित किया। जिले में महानगर सहित सभी विधानसभाओं में दो-दो स्थानों पर भाजपा जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने पहली बार मतदाता बनें युवक-युवतियों के साथ सुना।



हैरिग्ंटनगंज में मॉ शारदा फॉर्मेसी कालेज में पूर्व विधायक गोरखनाथ, रूदौली गयादत्त इण्टर कालेज रूदौली में विधायक रामचन्दर, श्रीरामचन्द्र महाविद्यालय लोहटी सरैया में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, गोसाईगंज विधानसभा कल्पना शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान हैदरगंज में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महिला महाविद्यालय गद्दोपुर में डा अंजू पाण्डेय ने नव मतदाताओं के साथ प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना।
