Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा मंडल अध्यक्ष सोमवार को करेंगे नामांकन, अध्यक्ष बनने के लिए है...

भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमवार को करेंगे नामांकन, अध्यक्ष बनने के लिए है मानक


◆ पदाधिकारी होने के साथ मण्डल अध्यक्ष बनने के लिए दो बार सक्रिय सदस्य होना जरुरी


◆ नामांकन पत्र लेकर पार्टी मुख्यालय जाएंगी जिला चुनाव अधिकारी, मुख्यालय स्तर पर होगा आगे का निर्णय


अयोध्या। भाजपा में सांगठनिक चुनाव चल रहे है। जिसमें मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को सहादतगंज पार्टी कार्यालय में सम्पन्न होगी। नामांकन के बाद जमा किए गये प्रपत्रों को लेकर जिला चुनाव अधिकारी मुख्यालय जाएंगी। मुख्यालय स्तर से आगे का निर्णय लिया जाएगा।  मंडल का अध्यक्ष बनने के लिए नियम बनाए गये है। जिसके लिए पार्टी का दो बार सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है।
जिला चुनाव अधिकारी नीलिमा कटियार ने बताया कि सोमवार को महानगर के चारों मंडलों के चुनाव में नामांकन कराए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया तीन बजे से शाम छह बजे तक भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न होगी। चुनाव सम्बंधित प्रपत्र को पूरा मंडल के चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, अयोध्या मंडल के चुनाव अधिकारी जिला मंत्री काशीराम रावत, देवकाली मंडल के चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, करिअप्पा नगर के चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह को उपलब्ध करा दिए गये है।
जिला सह चुनाव अधिकारी तिलकराम मौर्या व शैलेन्द्र कोरी ने बताया कि मंडल का अध्यक्ष बनने के लिए कम से कम दो बार 2019 व 2024 में सक्रिय सदस्य, 45 वर्ष तक उम्र व पार्टी का वर्तमान में पदाधिकारी होना आवश्यक है। जिसमें जिले, मंडल व मोर्चे का पदाधिकारी हो सकता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर नामांकन तीन बजे से छह बजे तक सम्पन्न होगा। प्रपत्र चुनाव अधिकारियों को उपलब्ध करा दिए गये है। जिला चुनाव व सह चुनाव अधिकारियों की देखरेख में चुनाव कराएं जाएंगे। नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी लेकर पार्टी मुख्यालय जाएंगे। जिसके बाद संगठन जो तय करेगा। उसके अनुसार कार्यवाही होगी। तय किए गये तीन मानको को पूरा करने वाले चुनाव में नामांकन कर सकते है। इसमें सभी समाजिक श्रेणी का प्रतिनिधित्व रहेगा। महिला व अनसुचित जाति में मानक लागू नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments