Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की भाजपाइयों ने की सराहना

प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की भाजपाइयों ने की सराहना


अंबेडकर नगर। भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के बाद गुरुवार को प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा विधान प्रदेश की सभा में पेश बजट की भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सराहना करते हुए प्रदेश की बजट को लोक कल्याणकारी और जनहित वाला बजट करार दिया है।
प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा विधान सभा में पेश बजट की सराहना करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की बजट में चार एक्सप्रेस वे मिलने से प्रदेश की विकास तीव्र गति से आगे बढ़ेगी।पेश बजट प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि प्रदेश के कुल बजट की शिक्षा क्षेत्र में 13 प्रतिशत बजट की प्राविधान से शिक्षा क्षेत्र की उन्नयन में सहायता मिलेगी। कृषि क्षेत्र में कुल बजट का 11 प्रतिशत (89 हजार 353 करोड़ रुपए) प्रावधान दिए जाने से कृषकों को अच्छा खासा लाभ होगा। चिकित्सा क्षेत्र में 50 हजार 550 करोड़ रुपए, होमगार्ड, पीआरडी जवानों,आशा वर्कर,ए एन एम,आंगनवाड़ी और संविदा स्वच्छता अभियानों से जुड़े कार्मिकों के लिए पांच लाख रुपए तक की फ्री इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना का कवर दिए जाने की प्रावधान से उक्त कार्मिकों के जीवन में नई रोशनी भाजपा की सरकार ने किया है। कहा कि भाजपा सरकार ने बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा है।
गुरुवार को प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पेश बजट की सराहना मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा,विद्यावती राजभर,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डॉ राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,दिनेश पाण्डेय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,बजरंगी पाठक,डॉ धीरेंद्र सिंह,संजीव मिश्र,शास्वत मिश्र आदि ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments