◆ सिविल लाइन गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
अयोध्या। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने शक्ति केन्द्रों, मण्डलों, तथा सिविल लाइन व सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यापर्ण का श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने पाटेश्वरी देवी मंदिर कैंट में, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने साहबगंज क्षेत्र में मलिन बस्तियों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान में चलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने राम की पैड़ी तथा जिला पंचायत कार्यालय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने देवकाली में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सिविल लाइन गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण किया।
