Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा नेताओं ने गिनाई बजट की खूबियां

भाजपा नेताओं ने गिनाई बजट की खूबियां

अंबेडकर नगर । योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दूसरे कार्यकाल में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में प्रस्तुत बजट की सराहना भाजपा नेताओं ने करते हुए अब तक की सबसे बड़ी और लोक कल्याणकारी बजट बताया।

      भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए का पेश बजट प्रदेश का चहुमुखी विकास का बजट है।बजट में 32 हजार 721 करोड़ 96 लाख रुपए की नई योजना को शामिल कर भाजपा सरकार ने विकास की प्राथमिकता को प्रमाणित किया है।

          विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता को जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ जल की आपूर्ति के लिए 19 हजार 500 करोड़ रुपए और वृद्ध/किसान पेंशन योजना के लिए 7248 करोड़ रुपए का प्राविधान कर सर्वग्रही और सर्व कल्याणी बजट प्रदेश को समर्पित किया है।

      जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि मनरेगा योजना अंतर्गत 26 लाख 29 हजार मानव दिवस का सृजन,युवा अधिवक्ताओं को शुरुआती 3 वर्षों के लिए किताब और पत्रिका क्रय के लिए 10 करोड़ रुपए,कापर्स फंड हेतु 5 करोड़ रुपए का बजट दिया जाना सराहनीय है।

     पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि अब तक का सबसे सराहनीय बजट है।जिसमें छात्र,किसान,मजदूर और महिलाओं के स्वावलंबन की झलक दिखाई पड़ता है।सभी की कल्याण का बजट बताया है।

     लोक सभा प्रवास योजना संयोजक/पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा और आकर्षक बजट प्रदेश भाजपा सरकार ने पेश कर प्रदेश की सर्व व्यापी,सर्व ग्राही,सर्व स्पर्शी बजट दिया है।भाजपा सरकार में प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो गई है।यह प्रदेश की खुशहाली का बजट है।

            प्रदेश सरकार द्वार पेश बजट की सराहना पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,शिव नायक वर्मा,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,आईटी संयोजक मनीष मिश्र आदि ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments