Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेता वीरेन्द्र बहादुर बने माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के 20...

भाजपा नेता वीरेन्द्र बहादुर बने माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के 20 वीं बार जिलाध्यक्ष


अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के जनपदीय सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई। वर्तमान जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता वीरेन्द्र बहादुर सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। वह लगातार 20 वीं बार शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने हैं।

 सम्मेलन की दूसरे दिन शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन शिक्षक नेता शेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि छात्रों के चारित्रिक विकास व शिक्षा के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने के लिए शिक्षकों की अहम भूमिका पर चर्चा किया। शिक्षक राष्ट्र निर्माता जगतगुरु है अतः इसे स्वयं चरित्रवान होना आवश्यक है। मंडलीय मंत्री उदय नारायण तिवारी ने कहा कि छात्र अपने माता पिता से अधिक गुरु को अधिक महत्व देते हैं। जिसकारण शिक्षकों की भूमिका छात्र के चरित्र निर्माण में बढ़ जाती है।

संगोष्ठी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष तहसीलदार सिंह, जिला मंत्री अमरनाथ सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सतीश सिंह , कोषाध्यक्ष दिनेशचंद्र, सम्मेलन संयोजक अनिल कुमार मिश्र, सह संयोजक सर्वेंद्र विक्रम सिंह उपाध्यक्ष रणधीर सिंह आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

विचार गोष्ठी के पश्चात वर्ष 2024 -25 के लिए जिला कार्यकारिणी का निवार्चन सर्वसम्मत पर्यवेक्षक अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। नवीन कार्यकारिणी में जिला मंत्री अमर नाथ सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष तहसीलदार सिंह, जिला मंत्री अमरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ सतीश सिंह ,जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ,डॉ रंजीत, सर्वेंद्र विक्रम सिंह ,पंकज पाल, सुश्री रंजना यादव ,डॉ जयंती, का चयन हुआ। जिला सचिव रविंद्र कुमार ,सुरेश सिंह, विजय कीर्ति भूषण ,आशीष सिंह, दयाशंकर ,कौशलेन्द्र प्रताप सिंह,आलोक श्रीवास्तव का चयन हुआ। जिला संगठन मंत्री रणधीर सिंह, जिला संरक्षण मंत्री/ कानून मंत्री अजय कुमार शुक्ल संयुक्त मंत्री गोपाल जी ,मनोज तिवारी का चयन हुआ। महानगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता महानगर मंत्री अक्षतेश्वर दुबे, तहसील अध्यक्ष सोहावल ओमप्रकाश वर्मा, बीकापुर राजकुमार , रुदौली अंजनी यादव , मिल्कीपुर मनोज कुमार, आय व्यय निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह का चयन हुआ ,कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश चौरसिया ,चंद्रकमल वर्मा, सुशील कुमार सिंह, वरुण प्रताप सिंह, प्रभाकर सिंह, विनय कुमार सिंह एवं सर्व सम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष तहसीलदार सिंह और कार्यकारी जिला मंत्री व मीडिया प्रभारी अंकुर तिवारी को नियुक्त किया गया।

निवार्चित पदाधिकारियों की घोषणा मंडलीय मंत्री उदय नारायण तिवारी द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया। द्वितीय सत्र में पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थिति थे। उपस्थित सभी प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने 20 वीं बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments