Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजलभराव की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात करेंगे भाजपा नेता...

जलभराव की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात करेंगे भाजपा नेता शरद बाबा पाठक

अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के तिलक नगर दुर्गापुरी कालोनी में भारी जलभराव के कारण कॉलोनी वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिससे आने जाने में लोगों और खास करके स्कूल आने जाने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद पाठक बाबा ने नगर निगम के प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला है।

उनका कहना है कि जिस तरीके से वहां पर जलभराव की स्थितियां बनी हुई है इसका जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारी स्वयं है। यह अत्यंत निंदनीय है। शहर के बीचो बीच स्थित इस प्रकार की कॉलोनी में जलभराव की स्थिति जिस प्रकार से पैदा हुई है। वह अपने में एक सवाल खड़ा करती है। इस समस्या को लेकर हम शीघ्र ही नगर आयुक्त विशाल सिंह से मुलाकात करके औऱ इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग करेंगे। जिससे शीघ्र ही जल निकासी की सुविधा सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि हमने अपने शपथ पत्र में शपथ लिया है उसी के माध्यम से पूरे नगर निगम क्षेत्रों में 6 महीने के अंदर जलभराव की स्थितियों को खत्म करने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments