Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेता ने किया केएनसी प्रीमियर लीग का उद्घाटन

भाजपा नेता ने किया केएनसी प्रीमियर लीग का उद्घाटन

अयोध्या । देवकाली बेनीगंज रोड स्थित केएनसी प्रीमियर लीग का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता शरद पाठक बाबा व अनीता शरद पाठक बाबा ने किया। शरद पाठक बाबा ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुवात की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल ही जीवन का आधार है। खेल खेलने से मनुष्य हमेशा स्वस्थ रहता है। खिलाड़ियों को देखकर वो खुद मैदान में आ गए और कई गेंदे खेली। उन्होंने आयोजक और कमेटी के सदस्यों को भी धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में यश पाठक बाबा, अनिल पाण्डेय,सुनील पाण्डेय, धर्मेंद्र गुप्ता,करन, सुरेंद्र, सुजीत यादव रवि मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments