Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा नेता ने सिपाही पर लगाया सपा के पक्ष में मतदान करने...

भाजपा नेता ने सिपाही पर लगाया सपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने का आरोप


◆ सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल


जलालपुर अंबेडकर नगर। संविधान खतरे में है इसलिए सपा को वोट दो भाजपा नेता ने यह आरोप मालीपुर थाने में तैनात एक सिपाही पर लगाया है। जब इस संबंध में क्षेत्राधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा वीडियो की जांच कर यथोचित कार्रवाई किया जाएगा। मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैरपुर गांव निवासी व भाजपा नेता डब्लू राघव  ने मालीपुर थाने में तैनात एक सिपाही हरिश्चंद्र चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दिवस को मेरे गांव में पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया था। वह मेरे घर पहुंचे, मेरे घर भाजपा का झंडा लगा हुआ देखकर कहने लगे की वोट किसको दोगे तो मैंने कहा कि हम भाजपा को वोट देंगे तो उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है, इसलिए भाजपा को  वोट मत दो सपा को वोट दो और कहा कि भाजपा ने दलितों के लिए क्या किया है तो उसने भाजपा सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनायी। भाजपा नेता ने सिपाही पर सपा पार्टी का प्रचार करने का आरोप लगाया है । यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । इस संबंध में जब क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने कहा इस वीडियो की जांच की जाएगी जो भी सही तथ्य सामने आएगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की अयोध्या समाचार पुष्टी नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments