Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा किसान मोर्चा ने आयोजित की ग्राम परिक्रमा यात्रा

भाजपा किसान मोर्चा ने आयोजित की ग्राम परिक्रमा यात्रा


अयोध्या । भाजपा किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा का आयोजन महानगर के भीखापुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरूण सिंह गप्पू थे। कार्यक्रम की कृषि यंत्रों के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूवात की गई। इस दौरान पीएम के मन की बात का लाइव प्रसारण सुना गया। गांव के देवस्थान पर पूजा के बाद गांव की परिक्रमा पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं ने की। इस दौरान ग्रामवासियों से सम्पर्क कर सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने 51 किलो की माला पहना कर गदा व भगवान का चित्र दे कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों को हित में कई योजनाएं सृजित व उसका सही क्रियान्वन किया है। पीएम किसान सम्मान निधि, स्वायल हेल्थ कार्ड, पीएम फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं से किसान के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्हें आर्थिक सबलता मिली है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सम्पर्क व संवाद चुनाव में जीत के मूल मंत्र है। ग्राम परिक्रमा यात्रा में लाथार्थियों से सम्पर्क किया जा रहा है। सरकार कृषि बजट को कई गुना बढ़ा दिया है। किसानों के समग्र विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है।

महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने कहा मोदी सरकार के कार्यकाल में किसान समृद्ध हुए हैं। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। श्रमिकों को सम्मान मिला है। लोक कल्याण सरकार की सभी योजनाओं का मूल में है। पीएम मोदी ने आज विकासवाद को मुख्यधारा में ला दिया है।

इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री प्रवीण दूबे, दीपक पांडे सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments