Friday, June 28, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपांचो विधानसभाओं में  भाजपा की हालत पस्त,सपा को हर विधानसभा में मिली...

पांचो विधानसभाओं में  भाजपा की हालत पस्त,सपा को हर विधानसभा में मिली जीत

Ayodhya Samachar


अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के 2022 के विधानसभा का चुनावी इतिहास दोहराते हुए लोकसभा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पांचो विधानसभाओं पर अपनी जीत का परचम फहराते हुए अंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर सपा का झंडा बुलंद किया। गोसाईगंज विधानसभा में सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने 17462 मतों से बढ़त लेते हुए  कुल 1लाख 7 हजार 176 मत प्राप्त किया। जबकि भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडे को  89 हजार 714 मत प्राप्त हुए। वही बसपा को 29661 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी को कटेहरी में 17072 मतो की बढ़त मिली। यहां पर सपा को 1लाख 7 हजार 840 मत तो भाजपा को 90 हजार 768 में प्राप्त हुए। जबकि बीएसपी 43818 मत प्राप्त लेकर तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह सपा प्रत्याशी को टांडा में सबसे अधिक 53706 मतों की बढ़त मिली। यहां पर सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा ने 1 लाख 17 हजार 937 मत प्राप्त किया।जबकि भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडे को इस विधानसभा में सबसे कम मत 64231 मत प्राप्त हुए और बसपा को 34631 मत प्राप्त हुए।तो जलालपुर में भी सपा को 27357 मतों की बढ़त मिली। यहां पर सपा को कल 112106 मत भाजपा को 84749 मत बीएसपी को 54492 मत प्राप्त हुआ। अकबरपुर में भी सभा प्रत्याशी लाल जी वर्मा ने 21273 वोटो से बढ़त लेते हुए 98662 मत प्राप्त किया। तो भाजपा को यहां पर 77389 मत मिला। जबकि बसपा 36650 मत लेकर यहां भी तीसरे स्थान पर रही। पांचो विधानसभा में सपा ने जहां टांडा से सबसे अधिक 117937 में प्राप्त किया।वहीं भाजपा को कटेहरी विधानसभा में सबसे अधिक 90768 मत प्राप्त हुआ। जबकि बसपा को सबसे अधिक मत 54462 जलालपुर विधानसभा में प्राप्त हुआ। वही सबसे कम प्राप्त मतों की बात करें तो सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा को सबसे कम मत अकबरपुर विधानसभा में 98662 मत प्राप्त हुआ। जबकि भाजपा को टांडा विधानसभा में सबसे कम 64231 मत प्राप्त हुआ तो वहीं बसपा को गोसाईगंज में सबसे कम 29661 मत प्राप्त हुआ। इस तरह पांचो विधानसभाओं को मिलाकर सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा ने 137247 मतो से जीत दर्ज करते हुए कुल से  544959 मत प्राप्त किया तो भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडे को 407712 मत और बसपा प्रत्याशी कमर हयात को 199499 मत मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments