Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने की बैठक

प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने की बैठक


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा पार्षद व पार्षद प्रत्याशी रहे कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एक पर्व की तरह मनाए जाने को लेकर जिम्मेदारियां तय की।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम पूरे वैभव के साथ अपने मंदिर में विराजने जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के की सायकालं सभी अयोध्या वासी अपने घर प्रतिष्ठानों में श्री राम ज्योति अवश्य प्रज्जवलित करें। अपने निवास के निकट के मंदिर आयोजित पूजन कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए व राम ज्योति प्रज्जवलित करने हेतु  कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क करें। राम ज्योति से परिवेश में ऐसी आभा बिखरे, जिससे सब राममय हो जाए।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा टोली बना कर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व सभी वार्डो की गलियां, देवस्थान पर टोली बना कर स्वच्छता अभियान चलाएं। व्यापारियों से सम्पर्क कर प्रतिष्ठानों को भी राम ज्योति से जगमग करने का अनुरोध करें। कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि हर घर तक पूजित अक्षत पहुंचे।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सभी पार्षद प्रधानमंत्री की मंशानुसार 14 जनवरी से देवालयों मंदिर सहित अन्य स्थानों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाएं। लोगों को पॉलीथीन मुक्त अयोध्या का संकल्प दिलाएं। स्वच्छ अयोध्या सुन्दर अयोध्या की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करें।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ही महानगर के प्रमुख चौराहें की साज सज्जा के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। सभी पार्षद व पार्षद प्रत्याशी रहे कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क करें। लोगों से संवाद कर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों व प्रतिष्ठानों को दीपोंत्सव की भांति झालरों आदि से सुसज्जित करने का अनुरोध करें।

                        बैठक में ओम प्रकाश सिंह, परमानंद मिश्र, राम कुमार सिंह राजू, नगर निगम के सभापति जयनारायण सिंह रिंकू, पार्षद अनिल सिंह, चंदन सिंह, मुरारी यादव, श्रीकृष्ण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments