Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रसिद्ध गोविंद आश्रम में भाजपा फायरब्रांड नेता विनय कटियार का किया गया...

प्रसिद्ध गोविंद आश्रम में भाजपा फायरब्रांड नेता विनय कटियार का किया गया स्वागत

अयोध्या। भाजपा के फायरब्रांड नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार का संत-महंतों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। शनिवार को श्री कटियार रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ गोविंद आश्रम, रामकोट पहुंचे। जहां गोविंद आश्रम पीठाधीश्वर महंत वीरेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में संत-महंतों ने भाजपा फायरब्रांड नेता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। साथ ही कनक बिहारी सरकार का चित्रपट भी भेंट किया।
पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा कि वह इससे पहले भी गोविंद आश्रम आ चुके हैं। यह बहुत ही प्राचीन और पौराणिक आश्रम है। जहां बड़े-बड़े सिद्ध और तपस्वी संत हुए हैं। यहां गौ, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा बराबर चल रही है। मठ के महंत वीरेंद्र दास महाराज बहुत ही सरल एवं मिलनसार संत हैं। जो गौ, संत, विद्यार्थी व अतिथि सेवा के साथ-साथ समाजसेवा में भी लगे रहते हैं और निराश्रित, दीन-दुखी, गरीबों की भरपूर मदद करते हैं। इनके बारे में जितना कहा जाए वह कम ही है। महंत वीरेंद्र दास महाराज ने कहा कि आज आश्रम पर भाजपा फायरब्रांड नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार आए थे। उनसे भेंट-मुलाकात हुआ। संत-महंतों के मार्गदर्शन में उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। संतों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सीताकांत सदन के महंत रामानुज शरण ब्रह्मचारी, श्रीरामकृष्ण मंदिर महंत गणेशानंद दास, सरयूकुंज पीठाधीश्वर महंत राममिलन शरण, रामकोट पार्षद प्रतिनिधि पहलवान घनश्याम दास, सुरसरि मंदिर के अवध कुमार शुक्ला, पल्टूदास अखाड़ा के मुन्ना दास आदि संत-महंत मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments