Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायोगी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आगमन को लेकर भाजपा ने झोंकी...

योगी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आगमन को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत, 50 हजार की भीड़ का लक्ष्य

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आगमन तैयारियों हेतु भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सांसद लल्लू सिंह द्वारा लगातार जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र हर घर से एक व्यक्ति को जनसभा में लाने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है। इसलिए मण्डल स्तर पर प्रभारी बनाये गये है।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए अयोध्या मंडल का प्रभारी महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, करिप्पा मंडल का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व देवकाली मंडल का प्रभारी महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को बनाया गया है। नगर पालिका व नगर पंचायत से जनसभा में संख्या आने हेतु जिलाध्यक्ष संजीव सिंह लगातार पूरे जिले में भ्रमण कर रहे है। सांसद लल्लू सिंह द्वारा अपने कैम्प कार्यालय में नगर निगम व जिले की लगातार बैठकें ली जा रही है। जिसमें पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी है।

भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें नगर निगम क्षेत्र से 25 हजार व नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र से 25 हजार की संख्या जनसभा में आयेगी। महापौर पद के हेतु टिकट के दावेदारों को दो दो वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पार्षद पद हेतु टिकट के दावेदारों में भी जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है।

उन्होने बताया कि सम्मेलन की प्रचार प्रसार हेतु पूरे जिले में होडिंग व बैनर लगाये गये है। सभा में आने के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। जिससे जो जिस रोड़ से आये उसे वहीं पार्किंग की व्यवस्था मिल जाये। जनसभा में जिम्मेदारियों को कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम को लगाया है। पार्टी की तरफ से पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विजय गुप्ता, मनमोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, जितेन्द्र दूबे मिंट प्रधान, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अभय सिंह, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, अरविंद सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह राजू को जिम्मेदारियां सौपी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments