Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए भाजपा ने झोंकी...

मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत


अंबेडकर नगर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर महा जन संपर्क अभियान अंतर्गत मंगलवार को हवाई पट्टी पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाले विशाल जनसभा के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक कर तैयारियों की समीक्षा किया गया।



सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिले के जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विशाल जन समूह की उपस्थिति की खाका खींचा।जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हुए हैं। जिसके उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में महा जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।उसी कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल जनसभा को सम्बोधित करने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई पट्टी पर आ रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार की ऐतिहासिक विकास और जनहित में लगातार किए जा रहे कार्यों के कारण जनता भाजपा से खासा प्रभावित हो चुकी है।आने वाले लोक सभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।

           भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ही देश और सर्व समाज के विकास की धुरी के रूप में कार्य कर रही है।भाजपा सरकार ने गरीब,कल्याण,सुशासन, वंचितों ,शोषितों के लिए आगे बढ़ कर किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की सभा में बड़ी संख्या में लोगों को भाग लेने का अनुरोध किया।

          लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकासवाद को मुख्य धारा में ला दिया है।भारतीय राजनीतिक पटल पर उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि अब राजनीति सेवा की ही होनी चाहिए।

           कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर  वर्मा,लोक सभा प्रभारी/जिला सहकारी बैंक चेयर मैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,जन सभा कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव चेयर मैन ओमकार गुप्ता आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments